- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र के गांव कासगंज में 12 जनवरी को महिला की संदिग्ध मौत को लेकर अब पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
खबरों के अनुसार, इस मामलेे में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने चाकू मारकर अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जारी है।
पुलिस ने बताया कि महिला मंतेश की मौत को संदिग्ध मानते हुए पीहर पक्ष ने मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के पति देवेंद्र उर्फ देवू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ने गृह क्लेश के चलते अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या की थी। इसके बाद उसके शव का गुपचुप दाह संस्कार किया था। बाद में पुलिस ने मामले की संदिग्धता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया था। इसके बाद एफएसएल टीम ने मौके से नमूने लिए थे।
PC: crimetak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें