Delhi: पूर्व लिव इन पार्टनर शराब पीकर करता था ऐसा, परेशान होकर महिला ने... 

Hanuman | Thursday, 24 Oct 2024 08:52:59 AM
Delhi: Former live-in partner used to do this after drinking alcohol, fed up woman did this...

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हत्या का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर एक महिला द्वारा अपने ही पूर्व लिव इन पार्टनर की हत्या करने मामला सामने आया है।  यहां के मुकुंदपुर इलाके में हत्या के बाद महिला ने खुद ही पुलिस थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता के कारण उसने ऐसा किया है। 

खबरों के अनुसार, पुलिस इस संबंध में बताया कि एक महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। 28 साल की महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि 28 साल का शाहिद उसका पूर्व लिव इन पार्टनर था। उसने शराब के नशे में उसके घर पहुंचे शाहिद की चाकू और हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। महिला ने पुलिस का बताया कि शाहिद उसके साथ गलत हरकतें करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था।

साल 2018 में हो गई थी पति की मौत 
महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि साल 2018 में पति की मौत हो गई थी। उसके तीन लडक़े और एक लडक़ी है। पति की मौत के बाद वह शाहिद के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी थी। तीन महीने पहले उसने व्यवहार में बदलाव आने के बाद शाहिद से सभी रिश्ते तोड़ लिए थे। रिश्ते तोडऩे के बाद भी भी वह उसे परेशान कर रहा था। इसके बाद भी वह जबरदस्ती घर आकर परेशान करने लगा। विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद उसने शाहिद की हत्या कद दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.