Delhi: पहले महिला के साथ होटल मे किया ऐसा! फिर...

Hanuman | Monday, 23 Dec 2024 09:45:03 AM
Delhi: First he did this to the woman in the hotel! Then...

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक महिला और पुरुष की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के राजपार्क इलाके से लापता एक 28 वर्षीय एक महिला का शव पुलिस को मिला है।

महिला का शव पश्चिम विहार वेस्ट के एक होटल के कमरे में मिला है। वहीं महिला के दोस्त का शव गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, दोनों की मौत को लेकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या के बाद दोस्त ने खुदकुशी की है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। खबरों के अनुसार, पुलिस की ओर से इस मामले में महिला की एक सहेली के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

खबरों के अनुसार, मृतक महिला काजल मंगोलपुरी के आर ब्लॉक में अपनी मां, तीन भाई और दो बहनों के साथ निवास करती थी। जोधपुर निवासी रवि से हुई शादी 2022 में टूट गई थी। प्राईवेट नौकरी के दौरान उसकी जोधपुर निवासी सुरेन्द्र से उसकी दोस्ती हो गई थी, जिसका शव ग्रुरुग्राम रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है।

अन्तिम बार सहेली ने फोन कर बुलाया था
पुलिस ने बताया कि 14 दिसम्बर की रात काजल को उसकी सहेली साक्षी ने फोन कर सी ब्लॉक सब्जी मंडी के पास बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के लिए बुलाया था। इसके बाद काजन वापस नहीं आई। करीब दो दिनों तक उसकी तलाश करने के बाद पुलिस थाने में परिवार के लोगों ने मामला दर्ज करवाया था। अब उसकी लाख मिली है। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.