Dausa: दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पति करवाता था गंदा काम, अब परेशान होकर पत्नी ने...

Hanuman | Friday, 02 Aug 2024 01:08:46 PM
Dausa: Husband used to make his wife do dirty work with his friends and relatives

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले से अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर पति के रिश्ते से ही एक बार तो आपका विश्वास उठा जाएगा। यहां के बांदीकुई थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पति पर दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करने आरोप लगाया है। 

खबरों के अनुसार, थानाधिकारी प्रेम चंद ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 23 साल की विवाहिता ने अपने ही पति पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

पीडि़ता ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि उसका पति इसको कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर कर लोगों से उसके साथ रेप करवाता था।  उसने बताया कि बदनामी के डर से इस संबंध में उसने किसी को जानकारी नहीं दी थी। अब अब परेशान होकर पीहर पक्ष को ये बात बताई। अब महिला ने पति के खिलाफ ये मामला दर्ज करवाया है। 

PC: khabarichiraiya
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.