Crime: रात 11 बजे भाई के साथ जा रही थी लड़की, 4 दरिंदों ने घेरा और उसके बाद किया गंदा काम, इसके बाद...

varsha | Thursday, 17 Oct 2024 03:03:32 PM
Crime: Girl was going with her brother at 11 pm, 4 brutes surrounded her and then did dirty things, after that...

pc: news24online

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में फिर से एक नाबालिग के साथ रेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने 17 वर्षीय पीड़िता के परिवार की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और चौथे की तलाश पुलिस कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक घटना 6 अक्टूबर है। रात को 11 बजे नाबलिग लड़की अपने भाई के साथ जा रही थी। तभी कहीं से चार लोग आए और उन्होंने लड़की और उसके भाई को घेर लिया।  इसके बाद आरोपियों ने दोनों को चाकू दिखाकर धमकाया और फोन छीन लिया। 

फिर उन्होंने भाई को भगा दिया और लड़की के साथ रेप किया। किसी को इस बारे में बताने पर उन्होंने पीड़िता को धमकी भी दी। पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। 

इसके बाद परिजनों ने  कपूरबावड़ी थाने में संपर्क किया और शिकायत दर्ज की। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनकी  पहचान योगेश मल्लिंगे (21), परशुराम लकड़े (28) और ओमकार पाटकर (22) के रूप में हुई है। चौथा आरोपी अविनाश धोत्रे फरार है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.