Crime: 15 वर्षीय बेटी के साथ पिता करता था हैवानियत, जब उसने अपने भाई को दी जानकारी तो उसने भी...

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Oct 2024 03:16:53 PM
Crime: Father used to do cruelty to his 15 year old daughter, when she told her brother he also...

pc: Aaj Tak

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। शिवपुरी  जिले की करैरा विधानसभा के दिनारा थाना इलाके में एक पिता ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। 

जब नाबालिग ने हिम्मत करते हुए अपने भाई को ये बात बताई तो भाई ने उसकी मदद करने और पुलिस में शिकायत करने के बजाय हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ कई बार बलात्कार किया ,

नाबालिग ने फिर इस बारे में अपने छोटे भाई को बताया। उसकी बात सुन वह हैरान रह गया। तत्काल ही दोनों बहन भाई ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज की।  थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

15 वर्षीय नाबालिग मासूम ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते उसकी मां पिता को छोड़ कर अपने घर छोड़कर ओड़िशा चली गई थीं। पिता ने उसे पहली बार 3 साल पहले अपनी  हवस का शिकार बनाया था। उसके बाद उसने कई बार अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के साथ हुई घटना के बारे में किशोरी ने हिम्मत जुटाकर पूरी बात बड़े भाई को सुनाई थी, किन्तु बड़े भाई ने बहन को शांत रहने की सलाह दे दी। इसके बाद बड़ा भाई भी अपने पिता की तरह बहन के साथ गलत काम करने लगा। 

उसका बड़ा भाई घर में उसे कभी भी अकेला पाकर अश्लील वीडियो दिखा कर उसके साथ हैवानियत करता था। इतना ही नहीं वह नहाने या कपड़े बदलने के चलते छिपकर उसे देखता भी था।  5 अक्टूबर 2024 को जब पीड़िता को अकेले पाकर उसके पिता ने जबरदस्ती की तो पीड़िता ने विरोध किया। इसके बाद उसके पिता ने लाठियों से मारपीट भी की। छोटे भाई ने अपनी बहन को अपने पिता बचाया। तब डरी सहमी बहन ने सारी बात अपने भाई को बताई तो दोनों ने  रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.