Crime: शादी का झांसा देकर युवती के साथ आठ महीने तक करता रहा दुष्कर्म, अब थाने में हुई रिपोर्ट दर्ज

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Jul 2024 03:02:12 PM
Crime: boy raped the girl for eight months on the pretext of marriage, now a report has been filed

pc: naidunia

पिपलानी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर पिछले आठ महीने से युवती के साथ ज्यादती की थी। हाल ही में युवक ने शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है।

मामले के बारे में विस्तार से जानें 
पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय युवती, जो निजी काम करती है, ने शिकायत में बताया कि लगभग दो साल पहले उसकी मुलाकात यशवंत परोचे से हुई थी। धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। नवंबर 2023 में एक दिन यशवंत उसे घुमाने के बहाने अपने कमरे पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

आठ महीने से झांसा दे रहा था

युवती ने जब विरोध किया तो यशवंत ने जल्द ही शादी करने का भरोसा देकर उसे शांत करा दिया। इसके बाद भी उसने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। हर बार जब युवती ने शादी की बात की, तो वह बहाना बनाकर टाल देता था। हाल ही में युवती ने जब यशवंत से शादी के बारे में स्पष्ट जवाब मांगा, तो उसने मना कर दिया। आरोपित युवक टाइल्स लगाने का काम करता है। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित युवक की तलाश जारी है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.