Crime: नाबालिग लड़की को जबरन सुनसान जगह पर उठा ले गए 3 युवक, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Samachar Jagat | Thursday, 11 Jul 2024 12:36:12 PM
Crime: 3 youths forcibly took a minor girl to a deserted place, then gang-raped her, case registered

pc: jagran

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में तीन अपराधियों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की शहर में पढ़ाई कर रही थी। दो युवक उसे जबरन दोपहिया वाहन पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां पहले से एक अन्य युवक मौजूद था। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना मंगलवार शाम की है। पीड़िता ने शाम को ही अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल नगर थाने को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। 

पुलिस ने दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इस मामले में शिवपुर मोहल्ले के अजीत मंडल, प्रखंड परिसर के समीप के आलोक मंडल तथा एक अज्ञात व्यक्ति पर नगर थाने में सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बताया जाता है कि तीसरे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस अब इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है तथा घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उनका कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

नगर थाना प्रभारी दिनेश मोहली के अनुसार  पुलिस तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है। दरिंदों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नए कानून के तहत तीनों को सजा दिलाई जाएगी।

एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने बताया कि नए कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है। दरिंदों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। तीनों को सजा दिलाई जाएगी।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.