Arvind Kejriwal को लेकर कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने दिया बड़ा बयान, कहा-इस्तीफे के अलावा...

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Sep 2024 01:37:52 PM
Congress in-charge Randhawa made a big statement about Arvind Kejriwal, said- apart from resignation...

इंटरेनट डेस्क। आम आदमी पाटी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे। इससे पहले राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली के सीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

खबरों के अनुसार, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अब दिल्ली के सीएम के इस्तीफे को लेकर कहा कि अरविंद केजरीवाल नौटंकी कर रहे थे। रंधावा ने बोल दिया कि छह महीने जेल में अरविंद केजरीवाल ने एक भी कागज पर साइन नहीं किया। अब उच्चतम न्यायालय ने भी उन्हें कहीं भी साइन करने से मना कर दिया।  तब इस्तीफे के अलावा अरविंद केजरीवाल के पास दूसरा कोई चारा नहीं था।

उन्होंने राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में ये बयान दिया है। आपको बात दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे। वहीं आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। ये बात आज आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक में तय हो गई है। जल्द ही वह सीएम पद की शपथ लेंगी। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.