दौसा सड़क हादसे को लेकर सीएम Bhajanlal Sharma ने दे दिए हैं ये निर्देश, पांच लोगों की हुई है मौत

Samachar Jagat | Monday, 07 Oct 2024 08:26:35 AM
CM Bhajanlal Sharma has given these instructions regarding the Dausa road accident, five people have died

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा में एक दर्दनाक सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख प्रकट किया है। सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया मे माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि दौसा जिले में हुए भीषण सडक़ दुर्घटना में जनहानि एवं कई नागरिकों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित एवं त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कही ये बात
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि दौसा के लालसोट बस स्टैंड पर हुए भीषण सडक़ हादसे में कई लोगों के काल कवलित होने का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करती हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

पांच लोगों की मौत, दस घायल
खबरों के अनुसार, दौसा जिले के लालसोट में हुए रविवार को एक डंपर ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों ने अपनी जान गंवाई और 10 अन्य घायल हो गए। ये हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। ब्रेक फेल होने के बाद डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.