सीएम Bhajanlal Sharma ने मान ली है अशोक गहलोत की ये बात, पूर्व सीएम ने दी थी ये चेतावनी

Samachar Jagat | Thursday, 26 Sep 2024 07:44:05 AM
CM Bhajanlal Sharma has accepted this point of Ashok Gehlot, former CM had given this warning

जयपुर। राजस्थान में होने वाले सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने अब महात्मा गांधी के मूल्यों, सिद्धांतों एवं संघर्ष को प्रदर्शित करने वाली सेंट्रल पार्क स्थित गांधी दर्शन म्यूजियम (गांधी वाटिका) के बेहतर संचालन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने इससे पहले इसे आमजन के लिए खोलन की मांग की थी। अब सीएम भजलाल शर्मा ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाया लिया है। 

सीएम भजनलाल शर्मा ने अब महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा गांधी वाटिका का संचालन करने का निर्दश दिया गया है। सीएम के निर्णय के अंतर्गत पुरात्तव एवं संग्रहालय तथा पर्यटन विभाग के विशेषज्ञों की सेवाएं भी ली जा सकेगी, जिससे वाटिका का उत्कृष्ट प्रबंधन सुनिश्चित हो सकेगा। 

गांधी वाटिका के बेहतर संचालन के लिए होगा समिति का गठन 
सीएम भजनलाल शर्मा ने गांधी वाटिका के बेहतर संचालन के उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक समिति के गठन करने के निर्देश दे दिए हैं। भजनलाल सरकार की ओर से गठित की जा रही ये समिति नियमित रूप से वाटिका के संचालन के अतिरिक्त गांधीजी के मूल्यों के प्रचार-प्रसार पर सुझाव भी देगी। 

पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा डिजिटल एवं नवीन तकनीक के माध्यम से महात्मा गांधी की जीवन यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।  

पूर्व सीएम गहलोत ने की थी ये मांग
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए खोलने हेतु 28 सितंबर को धरना देने की चेतावनी दी थी। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.