Churu: रात को ससुर ने बहू से कर दी ये डिमांड, नहीं मानी तो अर्धनग्न कर...

Samachar Jagat | Saturday, 21 Sep 2024 03:41:16 PM
Churu: At night, father-in-law made this demand from daughter-in-law, if she did not agree, he made her half naked...

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान के चूरू से अब ससुर के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां पर ससुर द्वारा अपनी बहू से मारपीट कर उसे अर्धनग्न हालत में घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में पीडि़त महिला ने चूरू सदर थाना पुलिस थाने में मामला दर्ज करवया है। हद तो इस समय हो गई जब रात को अन्य लोगों ने महिला की सहायता करने के स्थान पर उसका अर्धनग्न हालात में मोबाइल से वीडियो बना लिया है। 15 सितंबर की इस घटना का अब वीडियो सामने आया है। खबरों के अनुसार, बहू ने अपने पति, ससुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया है।

महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। 15 सितंबर को ससुर सहित ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने कपड़े फाड़ दिए। इससे भी उनका मन नहीं भरा तो महिला को अर्धनग्न हालत में घर से निकाल दिया।

PC:  odishabytes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.