मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने अब प्रदेश की जनता से की ये अपील 

Hanuman | Friday, 17 Nov 2023 10:38:12 AM
Chief Minister Ashok Gehlot now made this appeal to the people of the state

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 25 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ता में वापसी के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जमकर प्रचार कर रहे हैं। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि जिंदगी भर जनता की सेवा करने के बाद क्या बुढ़ापे में सरकारी कर्मचारियों की सम्मानजनक पेंशन पक्की नहीं होनी चाहिए? ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को बरकरार रखने के लिए कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाएं। पोस्टल बैलेट में कांग्रेस को वोट दे कर अपना और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कीजिए। 

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि सादुलशहर (श्रीगंगानगर) के हर गली, मोहल्ले और मकानों से राहुल गांधी के आह्वान पर उमड़ा ये जनसैलाब कांग्रेस की गारंटी यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन का गवाह है। इस दौरान क्षेत्र की प्रगति की गति को 10 गुना करने हेतु प्रत्याशी जगदीश जांगिड़ को मतदान करने का आग्रह किया। कांग्रेस की गारंटियां हर वर्ग, हर क्षेत्र व हर समाज को साथ लेकर अव्वल राजस्थान गढऩे को तैयार हैं।

PC: twitter



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.