पैर फिसलने के कारण चोटिल हुए मुख्यमंत्री Ashok Gehlot, सचिन पायलट ने कही ये बात

Hanuman | Friday, 30 Jun 2023 09:37:23 AM
Chief Minister Ashok Gehlot got injured due to foot slipping, Sachin Pilot said this

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पैर फिसलने से दोनों पैर के अंगूठों में चोट आई है। पैर फिसलने के बाद उन्हें फे्रक्चर हुआ है। इस बात की जानकारी सीएम गहलोत ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है ।

उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया था कि आज एक बैठक के बाद आवास पर अपने कक्ष में जाते समय पैर फिसलने से दोनों पैर के अंगूठों में चोट आई है। एसमएस अस्पताल में प्रारम्भिक इलाज के बाद आवास पर आ गया हूं। फ्रेक्चर होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिन आवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चोटिल होने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर में चोट लगने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शीघ्र चोट से उबरने एवं बेहतर स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

PC: newslaundry



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.