Chhattisgarh: महानदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

varsha | Monday, 05 Jun 2023 12:45:23 PM
Chhattisgarh: One person died due to drowning in Mahanadi

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महानदी में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरारी निवासी नरेंद्र निषाद 50 वर्ष कल महानदी में गांव के किनारे नहाने गया था, जो घर वापस नहीं लौटा। परिजन खोजबीन कर रहे थे।

आज शनिवार सुबह कुछ मछुआरे जब नदी पहुंचे तो देखा नरेंद्र की लाश पानी के ऊपर तैर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जहां पर मृतक नहा रहा था, वहां पर बहुत ज्यादा गहराई है।

Pc:First India News



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.