Bundi: महिला को पहले गर्म सलाखों से दागा, इसके बाद करने लगा ऐसा, फिर... 

Hanuman | Saturday, 30 Nov 2024 09:39:17 AM
Bundi: First he burnt the woman with hot iron rods, then he started doing this, then...

इंटरनेट डेस्क। देश में लोगों द्वारा आज भी अंधविश्वास में विश्वास किया जाता है। अंधविश्वास के कारण ही महिलाओं को कई प्रकार की यातनाएं दी जाती हैं। ऐसा ही एक मामला अब राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली थाना इलाके से आया है। यहां पर अंधविश्वास के चलते एक महिला को गर्म सलाखों से जलाने का मामला प्रकाश में आया है। हिंडोली थाने में इस संबंध में मामला दर्ज हुआ है। 

खबरों के अनुसार, महिला की शिकायत पर पुलिस ने इसं संबंध में जानकारी दी कि मूल रूप से शाहपुरा जिले की रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ ऐसा हुआ है। हिंडोली थाना इलाके में जंगल में स्थित खासहाली का झोपड़ा बापजी के देवस्थान पर महिला को ये यातना दी गई है। 

पुलिस ने बताया कि महिला के पेट दर्द और देवता आने की शिकायत पर परिजनों उसे इलाज करने के लिए बापा बाबूलाल रैगर के पास लेकर गए थे। जहां पर आरोपी ने डायन बताकर प्रताडि़त किया। इस दौरान आरेपी ने महिला को गर्म सलाखों से जगह-जगह दाग दिया। वहीं छोटी के बाल काटकर मुंह काला कर उसे घुमाया भी। यहीं नही इस दौरान आरोपी ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे एक जगह पर बंधक भी बना लिया। 

इतने लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है मामला
इस संबंध में महिला ने बाबूलाल रैगर सहित अन्य चार-पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पीडि़त महिला का अस्पताल में मेडिकल भी पुलिस ने करवाया है। पीडि़त पक्ष ने पुलिस का बताया कि महिला को पेट दर्द की शिकायत होने पर किसी ने आरोपी के बारे में बताया था। 

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.