भाजपा की पर्ची सरकार थानों और माफियाओं से बांध चुकी है बंधी: Dotasra

Samachar Jagat | Wednesday, 04 Sep 2024 09:38:24 AM
BJP's slip government is tied to police stations and mafia: Dotasra

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में छह विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अवैध शराब को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में ट्वीट किया कि अवैध शराब का ट्रक गंगानगर से राजस्थान के 7 जिलों को पार करते हुए गुजरात इसलिए पहुंचा, क्योंकि भाजपा की पर्ची सरकार थानों और माफियाओं से बंधी बांध चुकी है। मुख्यमंत्री जी.. सोचना नहीं, अब करना पड़ेगा। डूंगरपुर के चौरासी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर एकजुटता के साथ संगठन को सशक्त करने एवं क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संदेश दिया।

भाजपा सरकार सीकर की जनता के साथ लगातार कर रही है सौतेला व्यवहार
इससे पहले राजस्थान से कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया था कि भाजपा सरकार सीकर की जनता के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। पहले बजट में कुछ नहीं देकर जनता को निराश किया और अब सीकर नगर परिषद को नगर निगम नहीं बनाकर सरकार ने सीकर के साथ भेदभाव किया है।  नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री का ग्रह जिला होने के बावजूद सीकर को उसका हक नहीं मिला, सवाल तो पूछा जाना चाहिए।

अब प्रदेश में हो जाएंगे 12 नगर निगम
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने भीलवाड़ा और पाली जिले को नगर निगम घोषित किए जाने के बाद प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। भीलवाड़ा और पाली के नगर निगम बनने पर प्रदेश में अब कुल 12 नगर निगम हो जाएंगे। 

PC: livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.