BJP: अजमेर में भाजपा का जन आक्रोश महाघेराव मंगलवार को।

varsha | Monday, 24 Apr 2023 12:35:44 PM
BJP's mass outrage in Ajmer on Tuesday.

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जन आक्रोश महाघेराव आयोजित होगा जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी भाग लेंगे और भाजपाई कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

शहर भाजपा के अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि अजमेर शहर एवं देहात इकाई का संयुक्त जन आक्रोश महाघेराव के तहत कल सुबह अजमेर में सूचना केंद्र के सामने अग्रसेन सर्किल पर आयोजित होगा जहां जनसभा का आयोजन होगा। उसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस राज के पूरी तरह असफल होने के साथ साथ पेपर लीक की घटनाएं, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार, बेरोजगारी, किसानों का शोषण जैसे प्रमुख मुद्दे जन आक्रोश सभा का केंद्र रहेगी जिस पर सीपी जोशी अपनी बात रखेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य की जनता कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के कुशासन से ग्रसित है और आने वाले विधानसभा चुनाव में वर्तमान सरकार को धूल चटाकर सत्ता से बाहर फेंकने का मन बना चुकी है। 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.