Bihar: सारण में सांप के डसने से महिला की मौत

varsha | Saturday, 03 Jun 2023 03:40:38 PM
Bihar: Woman dies due to snake bite in Saran

छपरा। बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की देर रात धनौती गांव निवासी महेश राय की 50 वर्षीय पत्नी छाठो देवी को विषैले सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन छाठो देवी को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास पहुंचे।

इलाज के दौरान छाठो देवी की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद आज शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Pc:Navbharat Times



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.