Bihar: दो लड़कों ने कार में बारी-बारी से किया दुष्कर्म, इससे भी नहीं भरा मन तो लड़की के कपड़े फाड़ दांतों से...

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Sep 2024 12:33:48 PM
Bihar: Two boys raped a girl in a car one after the other

इंटरनेट डेस्क। बिहार के सहरसा से अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। अब यहां के सदर थाना इलाके में एक बच्ची को जबरदस्ती कार में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीडि़त बच्ची ने अपने परिजनों के साथ इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी कि 14 सितंबर को वह बकरी चराकर घर लौट रही थी, तभी एक कार उसके पास आकर रुकी। इस दौरान कार में सवार दो लडक़ों ने उसे आवाज देकर अपने पास बुलाया। जब वह लडक़ों के पास गई तो उन्होंने उसे जबरदस्ती कार में बिठा लिया। कार में तीन लडक़े थे। 

डीजे की आवाज तेज कर किया दुष्कर्म 
लडक़ी ने बताया कि एक लडक़ा गाड़ी चला रहा था। वहीं कार में बैठे दो अन्य लडक़ों ने बुलाया और कार में नहीं बैठने पर गोली मारने की धमकी दी। डर के कारण वह कार में बैठ गई। इसके बाद दोनों लडक़ों ने डीजे आवाज तेज कर दी। इसके बाद बरियाही बाजार के आसपास दोनों लडक़ों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने का प्रयास करने पर लडक़ों ने थप्पड़ मारे। इस दौरान लडक़ों ने पीडि़ता के शरीर पर दांत से काटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
इस संबंध में लडक़ी की चाची ने पुलिस को बताया कि बार-बार पूछने पर भतीजी ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की इस घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कर अपनी जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

PC:  lalluram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.