Bihar: तीन महिलाओं ने मिलकर की शर्मनाक हरकत, अब हुआ ऐसा कि...

Hanuman | Tuesday, 25 Mar 2025 08:35:13 AM
Bihar: Three women together did a shameful act, now this happened that...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा। यहां पर तीन महिला ने एक 14 वर्षीया किशोरी के साथ गंदा काम करवाने का प्रयास किया। इस संबंध में पीडि़ता ने अपनी मां के साथ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर  अपनी जांच शुरू कर दी है। 

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर के नगर थाना इलाके के एक मोहल्ले की 14 वर्षीया किशोरी गत 22 मार्च को मां के डांटने पर गुस्से में घर छोडक़र से निकल गई। इसके बाद वह गुस्से में ट्रेन पकडऩे के लिए मुजफ्फरपुर स्टेशन जा पहुंची। यहां पर तीन महिलाएं उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। 

इसके बाद तीनों महिलाओं ने किशोरी रात में तीन युवकों के हवाले कर दिया। तीनों युवकों ने किशोरी के साथ गलत करने का प्रयास किया। हालांकि किशोरी वहां से भागकर वापस घर पहुंचने में सफल रही। इसके बार किशोरी ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसक बाद मां ने अपनी बेटी के साथ महिला थाने पहुंच इस बात की जानकारी पुलिस को दी। 

सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं का सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है पुलिस
पुलिस अपने स्तर पर मामले में जांच कर रही है। हालांकि किशोरी पुलिस को ये बात नहीं बता पा रही है कि उसे स्टेशन से ले जाने वाली तीनों महिलाओं ने शहर में कहां लेकर गई थी। उसे किस स्थान प ठहराया गया था। पुलिस की ओर से अब  जंक्शन के सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं का सुराग ढूंढने की कोशिश की जा रही है। 

PC: shutterstock
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.