Bihar: सुहागरात से पहले ही दूल्हे के साथ हो गया ये बड़ा कांड, कुछ कर पाता उसके पहले ही दुल्हन के जानकारों ने कर दिया...

Samachar Jagat | Friday, 04 Oct 2024 11:06:59 AM
Bihar: This big incident happened with the groom before the wedding night, before he could do anything, the bride's acquaintances did it...

pc: asianetnews

राजस्थान का दूल्हे को उस समय बेहद सदमा लगा जब वह बिहार से दुल्हन लेकर आ रहा था तभी रास्ते में एक फिल्मी कांड हुआ। बाइक पर आए बदमाशों ने दूल्हे की दुल्हन को अपने साथ ले जाने का ट्राई किया। बदमाशों ने दूल्हे और उसके परिवार के साथ मारपीट भी की। पूरा मामला बिहार के कैमूर का है। जहां के भगवानपुर के माता मुंडेश्वरी इलाके में राजस्थानी लड़के की शादी बिहार की लड़की से शादी हुई। इसके बाद वह ई-रिक्शा से दुल्हन को लेकर आ रहा था। तब बदमाशों ने दुल्हन को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। फिलहाल बिहार पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दूल्हे ने दिया ये बयान 

मामले में दूल्हे विनोद ने कहा कि राजस्थान के पाली जिले से बारात लेकर गया था। तभी वह अपनी दुल्हन को लेकर ई रिक्शा से कृष्णापुर जा रहा था। तभी बाइक पर तीन बदमाश आए और उन्होंने उसे घेर लिया। फिर उन्होंने दुल्हन को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जब दूल्हे और उसके परिवार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ ही मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान कमलेश नाम का व्यक्ति वहां से जा रहा था और उसने  जब दूल्हा और उसके घर वाले चिल्लाने लगे तो उसने अपनी बाइक रोक कर इसकी सुचना पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां आती दिखी तो बदमाश वहां से फरार हो गए।

20 हजार में बिहार से लेकर आ रहा था दुल्हन

दूल्हे विनोद का कहना है कि उसकी एक महिला के जरिए शादी के लिए बातचीत हुई थी। विनोद के परिवार ने दुल्हन के परिवार को 20 हजार रुपए कपड़ों की खरीददारी के लिए भी दिए थे। परिवार को अब उनकी शादी पर शक होने लगा है। फिलहाल अभी पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। डॉक्यूमेंट और अन्य आधार पर पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करेगी।

लुटेरी दुल्हन होने का शक

परिवार के लोगों को दुल्हन और उसके परिवार पर शक है। क्योंकि इस तरह से किसी के साथ वारदात नहीं होती है। ऐसे में ये अनुमान है कि दुल्हन और उसके परिवार ने ही ये काण्ड करवाया लेकिन बदमाश दुल्हन को अपने साथ ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.