- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार के भागलपुर में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां पर कब्र के अंदर से 5 शवों के सिर काटकर ले जाने के बाद अब एक नवजात शिशु के शव के टुकड़े करने का मामला प्रकाश में आया है।
बिहार के भागलपुर में कब्रिस्तान में कब्र खोद कर नरमुंड चोरी की घटनाओं के बीच दिल को दहलाने वाली ये घटना सामने आई है। अब सन्हौला से दफनाए गए बच्चे का शव कब्र से गायब होने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
खबरों के अनुसार, शिशु के शव के टुकड़े करने की इस घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों ने आवाज उठाई है। प्रशासन के लिए भी शिशु के शव के टुकड़े करने की इस घटना बड़ी परेशानी का कारण बन चुकी है। इससे पहले नरमुंड चोरी की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ाई थी। बताया जाता है कि आरोपी नरमुंड से पानी पीते थे।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें