Bihar: साली के साथ थे पति के अवैध संबंध, अब पत्नी ने...

Hanuman | Friday, 18 Oct 2024 12:44:11 PM
Bihar: Husband had illicit relations with sister-in-law, now wife...

By Hanuman Kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
बिहार से अब हत्या का एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। अब यहां के खजौली थानाक्षेत्र के मरुकिया गांव के वार्ड 7 से एक हत्या का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, यहां पर भोला टोल निवासी चीना मंडल (60) की बुधवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक का शव पंचायत सरकार भवन से करीब दो सौ मीटर दूरी पर स्थित आम के बगीचे से बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने जताई है ये आशंका
इस मामले में मृतक की मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पत्नी ने गांव के ही धनवीर मंडल की पत्नी के साथ अपने पति का अवैध संबंध होने के कारण हत्या होने की आशंका पुलिस के सामने जताई है। 

महिला ने इन लोगों पर लगाया है हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी कि धनवीर मंडल की पत्नी चीना मंडल की रिश्ते में साली लगती थी। सुनीता देवी ने धनवीर मंडल, श्याम मंडल सहित अन्य लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। 

दोस्त के साथ मृतक ने पी थी शराब 
सुनीता देवी ने बताया कि पति  घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पुलिया पर अपने दोस्त श्याम मंडल के साथ शराब पी रहा था। यहां पर वह पति को बुलाने गई, लेकिन वह नहीं आया। गुरुवार सुबह तलाश के बाद चीना मंडल का शव धोबिया गाछी आम के बगीचा मिला। चीना मंडल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी।

PC:  hindi.asianetnews

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.