Bihar: पहले प्रेमिका ने बनाए शारीरिक संबंध, इसके बाद प्रेमी के प्राइवेट पार्ट...

Samachar Jagat | Monday, 26 Aug 2024 01:09:14 PM
Bihar: Girlfriend had physical relations

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर शादीशुदा प्रेमिका द्वारा अविवाहित प्रेमी के साथ संबंध बनाकर उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटने का मामला प्रकाश में आया है। 

खबरों के अनुसार, प्रेमी की दिसंबर महीने में शादी तय हो जाने के बाद प्रेमिका ने ये कदम उठाया है। वह ऐसा नहीं नहीं चाहती थी। प्रेमिका अपने पे्रमी पर टालने का दबाव बना रही थी। दोनों एक ही मॉल में जॉब करते थे, इस दौरान उनके बीच अफेयर शुरू हुआ। दोनों ने शारीरिक संबंध भी बना लिए थे। प्रेमिका ने एक दिन प्रेमी के साथ एक किराए के घर में शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद दोनों के बीच शादी को लेकर बहस हो गई। इस पर प्रेेमिका ने ब्लेड से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। ऐसा करने के बाद प्रेमिका वहां से भाग गई। वहीं चीखने की आवाज सुनकर लोग वहां पर पहुंचे। उन्होंने युवक को अस्पताल पहुंचाया। 

PC: bonobology
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.