Bihar: ससुर अपनी पत्नी के सामने ही बहू के साथ करता था गंदा काम, 10 साल से हो रहा था ऐसा, परेशान होकर...

Hanuman | Monday, 30 Sep 2024 02:37:02 PM
Bihar: Father-in-law used to do dirty things with daughter-in-law in front of his wife, this was happening for 10 years

इंटरनेट डेस्क। बिहार जिले के झाझा थाना इलाके के एक गांव में 55 साल की एक महिला की मौत का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। इस महिला को पति और बहू के बीच अवैध संबंध का विरोध करने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, बुजुर्ग महिला संपत्तिया देवी की जहर खाने से मौत हो गई है। 
खबरों के अनुसार, झाझा इलाके के बलियोडीह गांव की महिला संपतिया देवी ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध को लेकर परेशानी थी। पति बालदेव यादव का बहू के साथ अवैध संबंध को लेकर उनका अक्सर विवाद होता था। इसी कारण तो संपत्तिया देवी को पिटाई का भी सामना करना पड़ता था। वह इसी कारण आए दिन अपनी बेटियों के घर पर चली जाती थी। 

महिला की बेटी ने लगाया है ये आरोप
यहां पर चर्चा है कि शुक्रवार की रात पति का बहू के साथ संबंध के कारण महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी महिला की बेटी ललिता देवी ने अपनी मां को जहर देेकर मारने का आरोप लगाया है।

मृतक महिला की बेटी ने बताया कि पिता और भाभी के बीच बीते 10 साल से अवैध संबंध चल रहा है। इस बात का विरोध मां करती थी। इसी कारण मां के साथ अक्सर मारपीट होती थी। वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि महिला ने बहू के साथ विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की। 

PC: premi hrbreakingnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.