- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार से अब अब सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इसके बारे में जानकर एक बार तो आपको भी गुस्सा आ जाएगा। अब यहां के पुपरी घर में अपने बच्चों के साथ सो रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
पीडि़त महिला ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। महिला ने पीएम आवास के बहाने रात्रि में घर मे घुसकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में गाढ़ा जोगिया के मो फजिले, मो जावेद व मो अरबाज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति मुम्बई में मजदूरी किया करता है। वह घर पर तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ रह रही है। महिला ने बताया कि सात जनवरी को मो फजिले ने पीएम आवास से पक्का घर बनवाने की बात बोलकर आधार कार्ड का फोटो कॉपी मांगी। महिला ने उसे आधार कार्ड का फोटो कॉपी दे दी। फिर फजिले उसे फार्म पर दस्खत करने की कहकर चला गया। रात को जब वह घर में सो रही थी, तभी दरबाजा खटखटाने की आवाज आई।
आरोपी ने बनाया ये बहाना
फजिले ने फार्म पर दस्खत करने की बात बोलकर दरबाजा खोलने को बोला। उसे दिन में आने को बोलने पर फजिले ने फार्म जल्दी जमा करने की बात की। ये सुनकर उसने दरवाजा खोल दी। इसके बाद तीन व्यक्ति उसके घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने मुंह दबाकर पटक दिया और बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्चे भी लग गए थे। हल्ला करने पर आरोपियों ने हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद तीनों लोग वहां से फरार हो गए।
PC: newshinditv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें