Bihar: व्यक्ति ने रात को अपनी ही पत्नी के साथ कर दिया ऐसा, फिर देवर ने भी... 

Samachar Jagat | Friday, 11 Oct 2024 12:12:41 PM
Bihar: A man did this to his own wife at night

इंटरनेट डेस्क। बिहार के चकमेहसी थाना क्षेत्र के गांव में महिला की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी की गोल मारकर हत्या करने का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को पकड़ लिया है। इससे पहले आरोपी ने लूटपाट के दौरान गोली लगने की बात कही थी। संदीप ठाकुर नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। संदीप ने बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल दरभंगा जिले के बेलादुला जा रहा था। इस दौरान  रास्ते में दो बाइक सवार लोगों ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान बाइक सवार ने पत्नी को गोली मार दी। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

देवर कड़ी पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस ने महिला के देवर कड़ी पूछताछ। कड़ी पूछताछ में देवर ने मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसने गोली भी चलने की आवाज सुनी थी। इसी दौरान भाभी की मौत हो गई थी। इसके बाद भाई के साथ इस पूरी घटना को लूट में बदलने का प्लान तैयार किया।

सात दिन पहले ही खरीदी गई थी बंदूक
पुलिस ने बताया कि महिला को जिस बंदूक से गोली मारी गई वो भी सात दिन पहले ही खरीदी गई थी। पुलिस ने आरोपी पति  संदीप ठाकुर को  पत्नी अंशु देवी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है।

PC: rapecrisis
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.