Rajasthan की भजनलाल सरकार 10 अक्टूबर को लेने वाली है ये बड़ा निर्णय!

Samachar Jagat | Monday, 07 Oct 2024 03:31:58 PM
Bhajanlal government of Rajasthan is going to take this big decision on October 10!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा-2021 रद्द होगी या नहीं, इस संबंध में भजनलाल सरकार 10 अक्टूबर को बड़ा निर्णय ले सकती है। राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा-2021 की समीक्षा के लिए 6 सदस्यीय समिति की आज हुई बैठक के बाद समिति के संयोजक मंत्री जोगाराम पटेल ने इस संबंध में जानकारी दी है।

PC: npg.news

जोगाराम पटेल ने इस संबंध में बताया कि मंत्रियों की बैठक में कई तथ्यों की जानकारी हुई। अभी कई तथ्यों की जानकारी ली जानी बाकी है। 6 सदस्यीय समिति की समिति की अगली बैठक 10 अक्टूबर को होगी। 

PC: moneycontrol.

राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा-2021 को लेकर भजनलाल सरकार के मंत्री ने बोल दिया कि ये मामला बहुत ही कलंकित करने वाला है। इसे आरपीएससी की साख पर धब्बा बताया है। जोगाराम पटेल ने कहा कि बैठक में परीक्षा रद्द करने के सवाल के संबंध में भी विचार लिए गए हैं, जो भी तथ्य आएंगे, इसके आधार पर ही कमेटी द्वारा राय रखी जाएगी। आपको बता दें कि राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने को लेकर लम्बे समय से मांग की जा रही है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.