Bhajanlal government ने जारी कर दिया है अब ये फरमान, अब सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे ऐसा

Samachar Jagat | Saturday, 21 Sep 2024 03:22:39 PM
Bhajanlal government has now issued this order, now government employees will not be able to do this

इंटरेनट डेस्क। अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर अनर्गल पोस्ट और टिप्पणी करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की खैर नहीं होगी। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने इस संबंध में नया फरमान जारी कर इन कर्मचारियों को चेतावनी दे दी है। कर्मचारियों की वजह से सरकार और विभाग की छवि धूमिल होने के कारण प्रदेश की भजनलाल सरकार ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाया है।

इसी कारण अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर अनर्गल पोस्ट और टिप्पणी करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों सरकार की ओर से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान के कई अधिकारी और कर्मचारी सोशल मीडिया पर अपनी पोस्टों के कारण कई बार विवादों में भी आ जाते हैं। इन्हीं सरकारी कार्मिकों पर लगाम कसने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने नया फरमान जारी किया है। कार्मिक विभाग के शासन सचिव की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। अब ऐसे कर्मचारियों पर सरकार की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.