जयपुर के लिए भजनलाल सरकार ने किया है अब ऐसा, वित्त मंत्री Diya Kumari ने कही ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Monday, 22 Jul 2024 08:46:19 AM
Bhajanlal government has done this for Jaipur, Finance Minister Diya Kumari said this big thing

जयपुर। राजस्थान में हमने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल जयपुर के चारदीवारी वाले शहर के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट अलग रखा है, साथ ही हमारे सदियों पुराने मंदिरों सहित कई अन्य विरासत स्थलों के नवीकरण और संरक्षण के लिए भी कार्य किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने भारत द्वारा पहली बार आयोजित विश्व धरोहर समिति के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी है। 

PC: dipr.rajasthan

प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने की भी की जा रही है कोशिश 
उन्होंने कहा कि संवर्धित वास्तविकता (एआर) और आभासी वास्तविकता (वीआर) सहित आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करके विरासत स्थलों के प्रबंधन, संरक्षण और संवर्धन में आगे बढऩे का रास्ता है। दिया कुमारी ने कहा कि कि संरक्षण तकनीक में मदद करने वाले वर्चुअल टूर, ऑगमेंटेड रियलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल दुनिया भर में बढ़ रहा है और हम विरासत संरक्षण और इन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने की भी कोशिश कर रहे हैं।

PC: bhaskar

विश्व विरासत सूची में भारत की 42 संपत्तियों को शामिल 
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इस मौके पर कहा कि विश्व विरासत सूची में भारत की 42 संपत्तियों को शामिल किया है जिनमें 34 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक, 1 मिश्रित विरासत स्थल शामिल हैं - जयपुर उनमें से एक है। इसके अलावा, विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में भारत के 57 स्थल हैं। 

भजनलाल सरकार में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जानकारी दी कि 46वीं विश्व धरोहर समिति की संस्कृति मंत्रालय की ओर से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा आयोजित बैठक वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने और हमारी विश्व धरोहर संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारत के लगातार बढ़ते कद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.