उपचुनाव से पहले Vasundhara Raje ने अब बीजेपी सरकार के बारे में बोल दी है ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Tuesday, 10 Sep 2024 08:59:03 AM
Before the by-election, Vasundhara Raje has now said this big thing about the BJP government

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की छह सीटों पर होने वाले उप चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर से प्रदेश में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने एक बार फिर से कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीजेपी सरकार को लेकर बड़ी बात कही है। 

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम ने इस संबंध में ट्वीट किया कि राजस्थान प्रदेश संतों के सत्कर्मों से पवित्र हुआ है और आज भी इनके विचार व सिद्धांतों से प्रेरित होकर जनमानस में लोकसेवा की भावना जागृत होती है। संतों एवं महापुरुषों के प्रति गहरी आस्था को देखते हुए हमारी भाजपा सरकार ने प्रदेशभर में महापुरुषों के पैनोरमा बनवाए थे। 

भगवान देवनारायण जी ने अपने सिद्धांतों पर चलते हुए मानवता को सत्कर्म की राह दिखाई 
जिनमें लोकदेवता श्री देवनारायण जी महाराज की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण जी का पैनोरमा भी बनवाया गया था। भगवान देवनारायण जी ने अपने सिद्धांतों पर चलते हुए मानवता को सत्कर्म की राह दिखाई थी।

देवनारायण जी की भादवी छठ पर दी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस संबंध में आगे कहा कि मुझे खुशी है कि यह पैनोरमा प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को संरक्षित रखने तथा हमारी आने वाली पीढिय़ों तक उनका संदेश पहुंचाने का काम करेंगे। भगवान श्री देवनारायण जी की भादवी छठ पर आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपको बता दें कि राजस्थान में जल्द ही छह विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव होने हैं। जल्द ही चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। 

PC: deccanherald 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.