उपचुनाव से पहले Diya Kumari ने प्रदेश की जनता को दी ये बड़ी सौगात, जल्द ही होगा ऐसा

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Oct 2024 08:14:28 AM
Before the by-election, Diya Kumari gave this big gift to the people of the state, this will happen soon

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने दीपों के त्योहार दीपावली से पहले प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसके लिए बड़ा कदम उठाया है।

उन्होंने प्रदेश में नई सडक़ों, पुल और हाइलेवल ब्रिज बनाए जाने के लिए 1725.73 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। खबरों के अनुसार, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणा 2024-25 के क्रम में इस प्रकार की स्वीकृति जारी कर प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी है। 

भजनलाल सरकार में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में 1725 करोड़ की लागत की 1508.48 किमी नई सडक़ों के निर्माण, चौड़ाईकरण एवं पुल निर्माण व अन्य कार्यों  के लिए इतने करोड़ रुपए की ये स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर जारी कर संबंधित कार्य करवाए जाएंगे। इससे प्रदेश में सडक़ों की हालत सुधर सकेगी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सात सीटों के उपचुनाव से पहले ये प्रदेश की जनता के लिए भजनलाल सरकार की ओर से बड़ा तोहफा है।

PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.