विधानसभा उप चुनाव से पहले Rajasthan में आज BJP उठाने जा रही है बड़ा कदम, पहली बार होगा ऐसा, लग रहे हैं कई कयास 

Samachar Jagat | Saturday, 13 Jul 2024 08:54:23 AM
Before the assembly by-elections, BJP is going to take a big step in Rajasthan today, this will happen for the first time, many speculations are being made

PC: newindianexpress
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। आज जयपुर में राजस्थान भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा के देश के कई शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। राजधानी जयपुर के सीतापुरा जेईसीसी में होने वाली वृहद कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश भाजपा के 8 हजार से ज्यादा नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। राजस्थान से जल्द ही होने वाले विधानसभा उप चुनाव से पहले भाजपा की ओर से ये बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर कई प्रकार के कयास लग रहे हैं। 

PC: siasat

प्रदेश के चारों केन्द्रीय मंत्रियों का होगा अभिनंदन
खबरों के अनुसार, राजस्थान भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में केंद्रीय कृषि किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम के साथ ही प्रदेश के चारों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल और भागीरथ चौधरी भी शािमल होंगे। शिवराज सिंह चौहान और दुष्यंत गौतम संगठन की मजबूती के लिए मूलमंत्र देंगे। इस मौके पर प्रदेश के चारों केन्द्रीय मंत्रियों का अभिनंदन किया जाएगा। 

PC: ndtv.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी होंगे शामिल
कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ ही सभी कैबीनेट सहयोगी, विधायक भी शामिल होंगे। पंचायत स्तर के जन प्रतनिधियों से लेकर सभी सांसदों को बैठक के लिए निमंत्रण दिया गया है।

PC: flipkart

मंडल स्तर तक के पदाधिकारी भी लेंगे हिस्सा
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहली बार मंडल स्तर तक के पदाधिकारी बुलाए गए हैं। इनमें मंडल के महामंत्री अन्य पदाधिकारियों के साथ ही सातों मोर्चों के महामंत्री भी हिस्सा लेंगे। मंडल के साथ ही खंड और जिला स्तर तथा प्रदेश के सभी पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति में शामिल होंगे।

PC: jagran.

इसमें प्रदेश भाजपा के लगभग सभी दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है। हालांंकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली हैं कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी इसमें शामिल होंगी या नहीं। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.