Beawar: सात लोगों ने 5 नाबालिग लड़कियों को बनाया अपनी हवस का शिकार, मामले का हुआ खुलासा तो...

Hanuman | Tuesday, 18 Feb 2025 02:41:10 PM
Beawar: Seven people made 5 minor girls victims of their lust, when the case was revealed...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के ब्यावर जिले से अब मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकार एक बार तो आपको भी गुस्सा आ जाएगा। यहां 4-5 नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है।

परिजनों ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। खबरों के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक गिरोह में शामिल आरोपियों ने उनकी बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी छोटी बच्चियों को मोबाइल खिलौने और अन्य प्रलोभन देते थे। 

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की ओर से 5 आरोपियों की पहचान रिहान मोहम्मद (20), सोहेल मंसूरी (19), लुकमान उर्फ सोहेब (20), अरमान पठान (19) और साहिल कुरैशी (19) के रूप में की है गई है। पुलिस ने दो नाबालिगों को भी इस मामले में पकड़ा है। 

लड़कियों के बना लिए गए थे अश्लील फोटो-वीडियो 
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि बच्चियां को कुछ युवकों ने मोबाइल दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ देह शोषण किया गया। इस दौरान आरोपियों ने लड़कियों के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए गए। इससे उन्होंने लड़कियों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। पुलिस ने बताया के आरोपियों ने लड़कियों को जबरन कलमा पढऩे, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए भी विवश किया जा रहा है। इस मामले में अभी तक 4-5 नाबालिग सामने आई हैं। 

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.