Assembly elections: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर Rajendra Rathore ने बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Monday, 03 Jun 2024 09:57:48 AM
Assembly elections: Rajendra Rathore said this big thing on BJP's victory in Arunachal Pradesh

इंटरनेट डेस्क। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर राजस्थान में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार।

इससे पहले राजेन्द्र राठौड़ ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी एग्जिट पोल के सर्वे भाजपा का पलड़ा भारी होने ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया था कि तीसरी बार मोदी सरकार। एग्जिट पोल के सर्वे में केंद्र में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बन रही है। लोकसभा चुनाव के सभी चरणों में मतदाताओं का उत्साह और जोश भी एनडीए के प्रति देखने को मिला। करोड़ों देशवासियों के आशीर्वाद से नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे। 

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को मिली है इतनी सीटों पर जीत
आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। बीजेपी यहां पर रविवार को घोषित हुए 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। अरुणाचल प्रदेश की 60 में से 50 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां पर भारतीय जनता पार्टी को पहले ही दस सीटों पर निर्विरोध जीत मिली थी। इसके बाद 50 में से भाजपा ने 36 सीट पर जीत दर्ज की।

PC: thinq360
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.