Ashok Gehlot ने किरोड़ी लाल मीणा का नाम लिए बिना ही कस दिया भजनलाल सरकार पर तंज

Samachar Jagat | Monday, 12 Aug 2024 02:54:14 PM
Ashok Gehlot took a dig at Bhajan Lal government without taking the name of Kirori Lal Meena

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश बड़ी संख्या में लोगों की मौत का कारण बन चुकी है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार को बारिश के कारण बहुत से लोगों ने अपनी जान गंवाई है।  अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बारिश के कारण लोगों की मौत होने पर बड़ी बात कही है। अशोक गहलोत ने अब किरोड़ी लाल मीणा का नाम लिए बिना बड़ी बात बोल दी है। 

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रदेशभर में भारी बारिश एवं इससे संबंधित दुर्घटनाओं के कारण 25 से अधिक जानें जा चुकी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी आपदा की स्थिति में राज्य के आपदा राहत मंत्री के बारे में जनता को यह नहीं पता कि वो पद पर हैं या उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार  को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिससे उचित मॉनिटरिंग एवं राहत बचाव कार्यों के लिए निर्देशन मिल सकें। विकट परिस्थितियों में ऐसी असमंजस की स्थिति राज्य की जनता के साथ छलावे जैसा है।

आपको बता दें कि बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा ने 6 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया है या नहीं। 

PC: amarujala

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.