Ashok Gehlot ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भगवान के नाम पर जनता को गुमराह करना...

Samachar Jagat | Friday, 19 Jul 2024 03:18:01 PM
Ashok Gehlot targeted BJP

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर हमेशा धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। पूर्व सीएम ने आज इस संबंध में बड़ी बात कही है।

अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में ट्वीट किया कि भाजपा हमेशा धर्म की राजनीति करती रही है परन्तु भगवान के नाम पर जनता को गुमराह करना एवं नफरत फैलाना धर्म नहीं अधर्म है। पिछले 10 साल में भाजपा ने देश में धार्मिक उन्माद बढ़ाने का काम बहुत सुनियोजित तरीके से किया।

परन्तु यह तथ्य ये है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों एवं विधानसभा चुनावों में अधिकांश धार्मिक नगरियों जैसे अयोध्या, चित्रकूट, सीतापुर, शिवगंगा, प्रयागराज, नासिक, रामटेक, बद्रीनाथ, श्रावस्ती, मंगलौर (जिला- हरिद्वार) में भाजपा की हार हुई है।

यह जनता-जनार्दन का एक स्पष्ट संदेश है कि इस देश में धार्मिक उन्माद की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा एवं अधर्म की बात करने वालों पर विजय हमेशा धर्म की होगी।

PC:  twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.