Ashok Gehlot ने राहुल गांधी को लेकर कही बड़ी बात, इसे बता दिया छोटी सोच

Samachar Jagat | Friday, 16 Aug 2024 09:32:52 AM
Ashok Gehlot said a big thing about Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत आयोजिक कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सीटिंग अरेंजमेंट पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कार्यक्रम में पीछे की पंक्ति में बैठना पड़ा। इस पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

अशोक गहलोत ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बड़ी बात कही है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे मोदी सरकार की छोटी सोच बताया है। सरकार पर उन्होंने  लोकतांत्रिक परंपराओं की धज्जियां उड़ाई ने का भी आरोप लगाया है। 

राहुल गांधी को पांचवीं पंक्ति में बिठाकर केन्द्र सरकार ने छोटी सोच का प्रदर्शन किया 
अशोक गहलोत ने गुरुवार को इस संबंध में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया कि आजादी के बाद से स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर नेता प्रतिपक्ष के बैठने के स्थान को लेकर कभी विवाद नहीं हुआ क्योंकि हमेशा नेता प्रतिपक्ष को ससम्मान अग्रिम पंक्ति में स्थान दिया जाता था। आज लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को परंपरा अनुसार अग्रिम पंक्ति में ना बिठाकर पांचवीं पंक्ति में बिठाकर केन्द्र सरकार ने छोटी सोच का प्रदर्शन किया है। पूरा देश यह देख रहा है कि किस प्रकार लोकतांत्रिक परंपराओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जताई है।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.