Ashok Gehlot ने भजनलाल सरकार को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- दबाव में आखिरकार सरकार को...

Hanuman | Thursday, 26 Sep 2024 08:16:45 AM
Ashok Gehlot made a big statement about Bhajanlal government

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लेने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है।

उन्होंने इस संबंध में बुधवार को ट्वीट किया कि गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए खोलने हेतु गांधी दर्शन समिति द्वारा 28 सितंबर को धरना आयोजित किया जाना था। आज राज्य सरकार ने गांधी वाटिका म्यूजियम को 2 अक्टूबर से खोलने की घोषणा की है। मैं गांधी दर्शन समिति के जीएस बापना, हनुमान शर्मा नायला एवं धर्मवीर कटेवा सहित सभी सदस्यों को बधाई देता हूं। इस धरने की घोषणा के बाद से ऐतिहासिक अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा था, जिसके दबाव में आखिरकार सरकार को यह फैसला करना पड़ा। यह जनभावना की जीत है।

सीएम भजनलाल ने दिया ये निर्देश
आपको बात दें कि सीएम भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा सेंट्रल पार्क स्थित गांधी दर्शन म्यूजियम (गांधी वाटिका) का संचालन करने का निर्देश दिया है।

इससे पहले अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से की थी ये मांग
इससे पहले अशोक गहलोत ने ट्वीट किया था कि गांधी वाटिका म्यूजियम को आमजन के लिए शुरू करने हेतु 28 सितंबर को सेंट्रल पार्क में धरना प्रस्तावित है। देश के सारे गांधीवादी देख रहे हैं कि कैसे राजस्थान में गांधीजी के विचारों को रोकने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। राज्य सरकार को अविलंब 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक इस म्यूजियम को आमजन के लिए शुरू करने की घोषणा करनी चाहिए एवं शुरू के छह महीने विद्यार्थियों के लिए यहां प्रवेश निशुल्क करना चाहिए।

PC: dipr
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.