Ashok Gehlot ने इस घटना की कर दी है कड़े शब्दों में निंदा, प्रदेश सरकार से कर डाली ये मांग

Samachar Jagat | Friday, 30 Aug 2024 12:08:47 PM
Ashok Gehlot has strongly condemned this incident and made this demand from the state government

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस विधायक रफीक खान पर एक व्यक्ति द्वारा किए गए हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए राजस्थान की भजनलाल सरकार सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांगी की है। 

अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप रफीक खान  पर हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। एक विधायक पर इस तरह हमला राज्य में लचर हो चली कानून व्यवस्था का परिणाम है। इस हमले के दोषी व्यक्ति को सजा सुनिश्चित हो। राज्य सरकार को सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए जिससे वे भयमुक्त वातावरण में काम कर सकें।

आपको बता दें कि गुरुवार को फरयादी बन कर राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान के घर पहुंचे विकास चौधरी द्वारा मारपीट की गई। विकास ने विधायक पर पत्नी को परेशान करने का आरोप लगाया है। 

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.