Ashok Gehlot ने जन्मदिन पर सचिन पायलट को लेकर बोल दी है ये बड़ी बात 

Samachar Jagat | Saturday, 07 Sep 2024 12:39:23 PM
Ashok Gehlot has said this big thing about Sachin Pilot on his birthday

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 7 सितंबर 1977 को हुआ था। वह आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है। हालांकि इस बार सचिन पायलट के जन्मदिन पर इस बार राजधानी जयपुर में कोई बड़ा आयोजन नहीं हो रहा है। जन्मदिन पर राजस्थान की राजनीति के कई दिग्गज नेताओं में सचिन पायलट को बधाई दी है। उन्हीं में से एक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। दोनों नेताओं के बीच का राजनीतिक मनमुटाव जग जाहिर है।

अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से सचिन पायलट को बधाई दी है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट को जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सुखी, स्वस्थ व चिरायु जीवन प्रदान करें।

गोविंद सिंह डोटासरा ने की उत्तम स्वास्थ एवं चिरायु जीवन की कामना 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया कि एआईसीसी महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट को जन्मदिन की मंगलमय शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ एवं चिरायु जीवन की कामना है। 

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी दी बधाई
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी पायलट को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि  एआईसीसी महासचिव एवम् राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। वहीं कांग्रेस के कई नेताओं ने सचिन पायलट को जन्मदिन की बधाई सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.