Ashok Gehlot ने अब कर दिया है इस बात का दावा, कहा- भाजपा सरकार ने तमाम सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग...

Samachar Jagat | Tuesday, 01 Oct 2024 08:52:33 AM
Ashok Gehlot has now made this claim, said- BJP government misused all government agencies...

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश की 90 सीटों पर होने वाले इस चुनाव के लिए कई दिग्गज चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इनमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। उन्होंने सोमवार को प्रदेश की कई क्षेत्रों में प्रचार किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है। 

उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया कि आज महेन्द्रगढ़, हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। राव दान सिंह के खिलाफ भाजपा सरकार ने तमाम सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया है, परन्तु क्षेत्र की जनता पूरी तरह उनके साथ है और उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित
वहीं अशोक गहलोत ने सुभाष स्टेडियम नारनौल, हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेन्द्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। हरियाणा में कांग्रेस को मिल रहा जनसमर्थन दिखा रहा है कि यहां कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है। इसके अलावा उन्होंने एआईसीसी सचिव एवं रेवाड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। हरियाणा की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है एवं बदलाव का इरादा कर चुकी है।

पांच अक्टूबर को होगा मतदान, आठ को आएगा परिणाम
आपको बता दें कि हरियाणा में एक ही चरण में पांच अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो होगा। इसके लिए चुनाव अभियान जल्द ही समाप्त होने वाला है। चुनाव परिणाम आठ अक्टूबर को आएगा।  

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.