Ashok Gehlot ने अब इस बात पर जताई चिंता, भजनलाल सरकार से कर डाली ये मांग

Samachar Jagat | Thursday, 12 Sep 2024 08:00:41 AM
Ashok Gehlot has now expressed concern on this issue, made this demand from Bhajan Lal government

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब प्रदेश की भजनलाल सरकार से प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर अतिवृष्टि एवं बाढ़ से फसलों को नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। 

अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर अतिवृष्टि एवं बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस फसल की उपज पर निर्भर रहने वाले किसानों के सामने अब आजीविका का संकट पैदा हो गया है।

राज्य सरकार को जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी पूरी कर किसानों को मुआवजा वितरण शुरू करना चाहिए, जिससे किसान अगली फसल की तैयारी कर सकें एवं अपनी आजीविका चला सकें। राज्य में अभी डीएपीकी उपलब्धता भी किसानों को पूरी तरह नहीं हो पा रही है। इसका भी संज्ञान लेकर राज्य सरकार किसानों को डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाए।

PC: abpnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.