Ashok Gehlot ने अब भाजपा सरकार से की है ये स्थिति स्पष्ट करने की मांग

Samachar Jagat | Thursday, 29 Aug 2024 02:41:42 PM
Ashok Gehlot has now asked the BJP government to clarify this situation

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बड़ी बात कही है। 

अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि हमारी सरकार के दौरान भाजपा ने प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी पर तमाम आरोप लगाए थे। हमारी सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आरएएस, आरपीएस की नियुक्तियों पर भाजपा के साथी अनर्गल टिप्पणियां करते थे। 

आज सरकार के करीब 8 महीने हो जाने के बाद भी सरकार चलाने वाले प्रमुख पदों पर हमारी सरकार के समय लगाए गए अधिकारी ही काबिज हैं। यह दिखाता है कि हमारी सरकार द्वारा की गईं नियुक्तियां पूरी तरह उचित थीं एवं भाजपा के आरोप पूरी तरह गलत साबित हुए हैं।

तबादला सूची के इंतजार में अब अधिकारियों के बीच भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है जिसके कारण जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि निकट भविष्य में कोई तबादला सूची नहीं आएगी जिससे अधिकारी अनिश्चिचतता की स्थिति को छोडक़र काम कर सकें।

PC:  indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.