Alwar: दो बच्चों की मां को मौसी के लडक़े से हुआ प्यार, इसके बाद हुआ ऐसा...

Samachar Jagat | Tuesday, 16 Jul 2024 10:18:35 AM
Alwar: Mother of two children fell in love with her aunt's son

इंटरेनट डेस्क। भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है। हालांकि राजस्थान के अलवर जिसे से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकारी आप खुद ही हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, यहां के गोविंदगढ़ थाना इलाके के एक गांव की निवासी दो बच्चों की मां ने एक हैरान करने वाला कदम उठाया है। इस महिला को अपने से 5 साल छोटे मौसी के लडक़े से प्यार हो गया और फिर वह उसके साथ फरार हो गई। 

खबरों के अनुसार, गोविंदगढ़ थाने में एक युवक द्वारा हाल ही में अपनी बहन के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था। विवाहिता के परिजनों ने उसकी खुद तलाश की। इसी बीच अलवर में विवाहिता युवक के साथ मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद  परिजन वहां पहुंच विवाहिता व युवक को अपने साथ ले आए। इसके बाद परिजनों ने युवक की बेरहमी से मारपीट की। बीच बचाव करने पर विवाहिता को भी परिजनों ने पीटा। 

परिजनों ने युवक की पिटाई
पुलिस को परिजनों द्वारा युवक बलवंत सिंह पुत्र भगवान की पिटाई करने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद पुलिस द्वारा युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।  जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युव को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

शादी समारोह में हुई थी दोनों की मुलाकात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला औ युवक की मुलाकात नंगली गांव में एक शादी समारोह में हुई थी। यहीं से दोनेां की दोस्ती हुई बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.