Ajmer: धर्म भाई ने महिला डॉक्टर के साथ कई बार किया रेप, इसके बाद न्यूड पिक्चर्स भेज...

Samachar Jagat | Thursday, 29 Aug 2024 12:37:09 PM
Ajmer: Dharam bhai raped a female doctor several times, then sent her nude pictures...

इंटरनेट डेस्क। कोलकाता के बाद अब राजस्थान के अजमेर जिले से एक डॉक्टर के साथ में रेप का मामला प्रकाश में आया है। अजमेर जिले के क्रिश्चियन गंज थाने के इस मामले के बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। 

खबरों के अनुसार, पीडि़त डॉक्टर ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसका करीब 6 साल बेटा कुछ समय से बीमार चल रहा था। वह अपने पति के साथ राष्ट्रीय राजाधनी दिल्ली में बेटे का इलाज करा रही थी।

उन्होंने बताया कि धर्म भाई ने बेटे के इलाज के नाम पर उसे हरिद्वार बुलाया। यहां पर धर्म भाई ने इसे उसके साथ कई बार रेप किया। विरोध करने पर बेटे को मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता को व्हाट्सएप पर उसकी न्यूड पिक्चर्स भेज कर इन्हें वायरल करने के नाम पर 20 लाख रुपए की मांग की। आरोपी ने ये पिक्चर्स पति को भी भेज दिए। इसके बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है। पीडि़ता अजमेर में खुद का क्लीनिक चलाती है। 

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.