Agra: करवा चौथ पर पति का इंतजार कर रही थी पत्नी, घर पहुंच सभी के सामने करने लगा ऐसा, अब...

Hanuman | Monday, 21 Oct 2024 01:13:32 PM
Agra: Wife was waiting for husband on Karva Chauth, after reaching home he started doing this in front of everyone, now...

इंटरनेट डेस्क। देशभर में रविवार को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखा। वहीं पतियों ने भी पत्नियों का उपहार दिया। वहीं रविवार को उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां आगरा में थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव सवालदास का पुरा में करवा चौथ के दिन पति द्वारा अपनी ही पत्नी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।  

खबरों के  अनुसार, यहां पर जिस पति के लिए विवाहिता ने करवा चौथ का व्रत रखा था, उसने उसको बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं इस दौरान महिला के ससुराल के अन्य लोगों ने भी महिला के साथ मारपीट की। जब इस बात की जानकारी मिलने पर पहुंचे  महिला के भाई से भी मारपीट की गई। 

करवा चौथ पर महिला ने रखा था पति के लिए व्रत 
खबरों के अनुसार, कुंती देवी पत्नी विजेंद्र निवासी गांव सावलदास का पुरा थाना पिनाहट ने  पुलिस  थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि करवा चौथ पर उसने अपने पति के लिए व्रत रखा था। शाम को पति विजेंद्र शराब के नशे में घर आकर बेवजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो मारपीट करने लगा। इसक बाद सास, ससुर, देवर ने भी  कमरे में बंद कर मारपीट की। इससे वह  गंभीर घायल हो गई। इसके बाद महिला ने अपने पीहर में इस बात जानकारी दी। भाई ससुराल आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.