संजीवनी घोटाला मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद Gajendra Singh ने अशोक गहलोत पर लगा दिए ये गंभीर आरोप

Hanuman | Thursday, 26 Sep 2024 05:23:47 PM
After getting a clean chit in the Sanjivani scam case, Gajendra Singh made these serious allegations against Ashok Gehlot

PC:  abplive

इंटरनेट डेस्क। संजीवनी घोटाला मामले में राजस्थन उच्च न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद केंद्रीय कला पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। 

PC: aajtak

सूरसागर की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास के निधन के बाद शोक संकल्प परिवार से मिलने जोधपुर आए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बारे में बड़ी बात कही है।  

PC: abplive

संजीवनी घोटाला के मुद्दे को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने अशोक गहलोत पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि गत पांच वर्षों से उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने के प्रयास किए गए। इस दौरान गजेंन्द्र सिंह शेखावत ने यहां तक बोल दिया कि अशोक गहलोत ने इसी तरह से पिछले वर्षों में अपने कई प्रतिद्वंद्वियों को रास्ते से हटाया है। जोधपुर से भाजपा सांसद गजेंन्द्र सिंह ने गहलोत को कहा कि कुर्सी पर बने रहने के लिए साजिश करना उनकी आदत रही है। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.