- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा जेल के भीतर से जान से मारने की धमकी मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने भजनलाल सरकार से बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर कानून का राज कायम करने की अपील की है। गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में भाजपा के जंगलराज में खतरनाक स्थिति बनती जा रही है, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कोई सुरक्षित नहीं है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को जेल के भीतर से जान से मारने की धमकी बेहद गंभीर व चिंताजनक है। हालिया दिनों में यह दूसरा मौका है जब मुख्यमंत्री को ऐसी धमकी मिली है। सरकार को बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर कानून का राज कायम करना चाहिए, अन्यथा राजस्थान की आम जनता का जीना दुभर हो जाएगा।
PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें